UP Home Guard Bharti 2024 : उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग में 44000 पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है होमगार्ड विभाग की तरफ से इस नई भर्ती को लेकर तैयारी चल रही है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद एक और नई पुलिस भर्ती के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से बताया जा चुका है वहां अब होमगार्ड विभाग में खाली पढ़े 44000 पदों पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
कब होगी आपकी भर्ती
होमगार्ड विभाग में लंबे समय से नई भर्ती देखने को नहीं मिली है सूत्रों से मिली जानकारी यही कहती है कि मार्च में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत होगी इस भर्ती प्रक्रिया को दो चरण में पूरा कर जाए की तैयारी चल रही है होमगार्ड भर्ती के लिए इस बार नियमों में संशोधन की तैयारी के साथ ही दौड़ की टाइमिंग पर भी विचार किया जा रहा है।
आयु सीमा
2015 की भर्ती के मुताबिक आवेदन की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित होती है इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होता है आपकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ही आपको अंक प्रदान किए जाते हैं इस बार नई नियमावली में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पिछली बार 14 साल पहले हुआ था भर्ती का आयोजन
14 साल बीत जाने के बाद एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में नई भर्ती आयोजित होने जा रही है।
إرسال تعليق