CTET News 2026: सीटेट परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होगा आपका परिणाम

CTET News 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि 3 से 4 दिन के भीतर आपका CTET 2026 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

CTET News 2026

कहां देखें परिणाम

CTET 2026 का परिणाम देखने के लिए आपको केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। यहां आप होम पेज पर सबसे पहले CTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करेंगे। इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर परिणाम जारी हो जाएगा।

150 अंकों की होती है CTET परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का निर्धारण 150 अंकों के आधार पर होता है। पहले से ही कट-ऑफ निर्धारित होता है।

  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60% यानी कुल 90 अंक लाने होते हैं।

  • जबकि SC, ST, OBC उम्मीदवारों को लगभग 55% यानी 82 अंक सफल होने के लिए लाने होते हैं।


श्रेणी न्यूनतम प्रतिशत आवश्यक अंक (150 में से)
सामान्य वर्ग 60% 90
SC / ST / OBC 55% 82

भविष्य में मिलते हैं शिक्षक भर्ती के मौके

CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इसमें कई सुनहरे अवसर मिलते हैं। अगर आप निर्धारित अंकों के आधार पर पास हो जाते हैं तो आपको शिक्षक भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने का मौका मिल जाता है। CTET प्रमाण पत्र आजीवन वैध होता है, जिससे आप सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए योग्य हो जाते हैं।

CTET परीक्षा में सफल होने के बाद

अगर आप किसी CTET परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि CTET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है। आप अगली बार अच्छी तैयारी के साथ इसे क्रैक कर सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم