Agriculture Scheme: केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण योजनाएं किसानों के लिए चल रही हैं, जिसमें राजस्थान सरकार की तरफ से किसानों को बैलों से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से यदि आपके पास एक जोड़ी बैल हैं और आप बैलों से खेती करते हैं, तो आपको प्रतिवर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
![]() |
Agriculture Scheme |
वर्तमान में राजस्थान सरकार ने बैलों की घटती संख्या को ध्यान में रखकर उनकी संख्या को बढ़ाने और पारंपरिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है। इस योजना के तहत छोटे और लघु किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यदि आपके पास भी एक जोड़ी बैल हैं और आप बैलों से खेती करते हैं, तो आपको राजस्थान सरकार द्वारा ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
राज्य सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ कर दिया गया है, लेकिन यदि आप सभी मापदंडों को पूरा करते हैं, तभी आपको ₹30,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
Read: Free Aadhaar Card Update: 14 जून से पहले अपडेट करें आधार कार्ड वरना पछताना पड़ेगा
बैलों की संख्या में कमी और खेती के बदलते तरीके
बैलों की संख्या में लगातार कमी को देखते हुए और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, यह योजना शुरू की गई है। किसानों को आधुनिक तकनीकों के चलते खेती पर अधिक खर्च करना पड़ता है, लेकिन यदि वे पारंपरिक खेती करें, तो न केवल बैलों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
जैविक खेती से पर्यावरण को होता है फायदा
जैविक खेती से पर्यावरण को सीधा लाभ होता है। अक्सर खेती के बाद बचे हुए अपशिष्ट—जैसे खरपतवार और घास—को किसान जला देते हैं, जिससे प्रदूषण फैलता है। पशुओं की संख्या में कमी के कारण ऐसा अधिक देखा जाता है। यदि पशुओं का उपयोग खेती-बाड़ी के लिए किया जाए, तो पर्यावरण को बचाया जा सकता है और जैविक खेती किसानों के लिए अधिक लाभकारी साबित हो सकती है।
Read: Haryana CET 2025: हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू – जानें पात्रता और जरूरी अपडेट
योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का उद्देश्य आपको समझ में आ गया होगा, लेकिन यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी:
आपके पास एक स्वस्थ बैलों का जोड़ा होना चाहिए, जिनकी आयु 15 महीने से अधिक और 12 वर्ष से कम होनी चाहिए।
लघु और सीमांत किसानों के लिए तहसील द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है।
पशु बीमा, कृषि भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र, और अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र आवश्यक है।
कैसे करें आवेदन?
यदि आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको राज्य कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट यानी "राज किसान साथी पोर्टल" पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को सही ढंग से भरना होगा, और अनिवार्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी विवरणों को दोबारा जांचें, क्योंकि बाद में कोई सुधार नहीं किया जा सकता।
Read: IRCTC SwaRail App Download: अब एक ऐप से ही होगा PNR Status, Platform Ticket, General Ticket बुकिंग
एक टिप्पणी भेजें